एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

BJP ने स्थापना दिवस पर कांग्रेस को झटका दिया, 1 लाख कार्यकर्ताओं ने दामन थामा

लोकसभा चुनाव की हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी का दावा है कि प्रदेश में 64523 बूथों पर हो रहे कार्यक्रमों में 1 लाख कांग्रेस या दूसरे दलों के लोग BJP जॉइन करेंगे।

स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम भोपाल में प्रदेश कार्यालय में हुआ। यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने पार्टी का ध्वज फहराया। CM डॉ. यादव ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा।

पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, ‘दुनिया का सबसे बड़ा दल हमारा है। तकनीक से युक्त BJP देश में कोने-कोने में खड़ी है। हम मोदी बूथ और डिजिटल बूथ बना चुके हैं। अंतिम छोर के व्यक्ति का कल्याण हमारा लक्ष्य है। कोई भी गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा, संकल्प लेते हैं। आज दुनिया में गरीबों के मसीहा PM नरेंद्र मोदी हैं।’

कुलमिलाकर, देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी का दावा है कि प्रदेश में 64523 बूथों पर हो रहे कार्यक्रमों में 1 लाख कांग्रेस या दूसरे दलों के लोग BJP जॉइन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button