कृषि मंत्री कमल पटेल का बड़ा बयान, पंजाब के CM पर लगाए किसानों को भड़काने के आरोप!

कृषि मंत्री कमल पटेल का बड़ा बयान, पंजाब के CM पर लगाए किसानों को भड़काने के आरोप!
Spread the love

इंदौर .  देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों किसानों के प्रदर्शन कर सुर्खियों में है। हजारों की तादाद में किसान दिल्ली सीमा पर लंबे समय से केंद्र के नए कृषि कानून के खिलाफ जमे हुए हैं। जिसने केंद्र सरकार के साथ अन्य भाजपा शासित राज्य सरकारों को भी बेचैन कर दिया है। कांग्रेस शासित पंजाब से शुरू हुए इस आंदोलन के पीछे भाजपा नेता कांग्रेस का हाथ मान रहे हैं। कृषि मंत्री कमल पटेल ने स्पष्ट तौर पर  पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर किसानों को भड़काने का आरोप लगाया है। 8 दिसंबर को विपक्ष के भारत बंद के ऐलान पर निशाना साधते हुए कहा कि उपचुनाव के नतीजे ने बता दिए कि प्रदेश के किसान सरकार के साथ हैं।

वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान के दूसरे राज्यं के किसानों के जेल भेजने वाले बयान पर सफाई पेश करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया। इसके अलावा कृषि मंत्री कमल पटेल ने सब्जी उत्पादक किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य सरकार अब मंडियों में बिकने आने वाली सब्जियों का समर्थन मूल्य तय करने जा रही है। जिससे किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल सके।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0
Copyright© 2023 | MP NEWS AND MEDIA NETWORK PRIVATE LIMITED