सागर – लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी लगातार चुनावी अभियान में जुट चुकी है. बीजेपी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी शंखनाद करते हुए कहा कमलनाथ सरकार पर जमकर जुबानी तीर चलाए…सागर में में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा दो महीने पहले मध्य प्रदेश में बनी कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के किसानों को छलने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत की सरहदों के साथ छेड़छाड़ करने का परिणाम क्या होता है। देश की सेना ने पहले सर्जिकल स्ट्राइक और अब एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों का खात्मा किया है।
अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में जब भाजपा की सरकार थी तब लॉ एंड ऑर्डर का मतलब होता था कानून-व्यवस्था। कांग्रेस सरकार आने के बाद इसका मतलब हो गया है लो और ऑर्डर करो। यानी घूस लो और काम करो। उन्होंने कांग्रेस द्वारा कर्जमाफी को धोखा बताया।
अमित शाह ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र किसानों की सूची अभी तक मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को उपलब्ध नहीं कराई है। जिससे यहां के किसानों को अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। शाह ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश सरकार आयुष्मान भारत योजना में अड़ंगे लगा रही है।
कुल मिलाकर सागर में आयोजित संभागीय सम्मेलन में अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देने के साथ साथ कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने का भी काम किया..
COMMENTS