जितना खून स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने बहाया उतना कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बहाया, बोले- कांग्रेस MLA!

जितना खून स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने बहाया उतना कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बहाया, बोले- कांग्रेस MLA!
Spread the love

जबलपुर – पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर जबलपुर में कांग्रेस ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। क्षेत्रीय विधायक विनय सक्सेना ने रक्तदान को धार्मिक काम बताते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का धर्म निभाते हुए अपना रक्त दान किया।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वी जयंती के अवसर पर पूरे देश में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में जबलपुर स्थित चेरीताल वार्ड में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और रक्तदान किया। कार्यक्रम में उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक विनय सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक विनय सक्सेना ने कहा कि भारत में जो भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे वे सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता थे और जब कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी घायल हो जाता था तो उनकी जान बचाने के लिए कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता रक्तदान करके उनकी जान बचाया करते थे और उसी परम्परा को निभाते हुए आज जबलपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विधायक विनय सक्सेना ने रक्तदान को धर्म का काम बताया। वही हिमाचल प्रदेश से आए कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक सुरजीत सिंह ने भी रक्तदान किया।

कुल मिलाकर राजीव गांधी की जयंती पर प्रदेशभर में सद्भावना का सन्देश देने की कोशिश की गई।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0
Copyright© 2023 | MP NEWS AND MEDIA NETWORK PRIVATE LIMITED