एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगचुटकी-बजा-केजीवनशैलीताजा-खबरपर्दे-के-पीछेमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेषसरकारी-हलचल

MP NEWS: मां बिरासिनी के मंदिर पहुंचे राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात

मोहन सरकार में राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल उमरिया पहुंचे, जहां उन्होंने मां बिरासिनी देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया, वहीं इस दौरान राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए, ज़हां उन्होंने खुद को राज्य मंत्री बनाए जाने पर केन्द्रीय नेतृत्व का अभार जताया ।

प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली पहुंचे, जहां इन्होंने नगर में बिराजी आदिशक्ति माता बिरासिनी के दरबार में पूजा आराधना की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के जायसवाल का स्वागत किया। नव नियुक्त मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपने अल्प प्रवास के दौरान स्थानीय विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जहां मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम सुशासन की राह पर चलकर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाएंगे। दिलीप जयसवाल ने खुद को मंत्री बनाए जाने पर केंद्र और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया ।

कुल मिलाकर देखा जाए तो राज्य मंत्री बनने के बाद दिलीप जायसवाल प्रदेश भर में एक्टिव मोड़ में दिखाई दे रहे हैं, और उसी कड़ी में अब वह मां बिरासिनी देवी के दर्शन करने पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button