एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP news: पोलिंग बूथ पर मतदान दलों ने संभाला मोर्चा, वोटिंग की तैयारी पूरी

17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान की तैयारियों के मद्देनजर मतदान दल गुरुवार को रवाना हुए। नेहरू स्टेडियम में सुबह 7 बजे से मतदान दलों को सामग्री वितरण की प्रक्रिया शुरू हुई और पहली बस सुबह 10 बजे रवाना हुई। कलेक्टर इलैया राजा टी सुबह से ही स्टेडियम में मौजूद थे।

विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। जिले की 9 सीटों के 2561 मतदान केंद्रों पर चुनाव कराने को गुरुवार को दल रवाना हुए। नेहरू स्टेडियम में सुबह 7 बजे से दलों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। सामग्री वितरण करने वाली टीमें दो घंटे पहले पहुंची। दो हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी सामग्री वितरण की व्यवस्था संभाल रहे हैं।

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी के मुताबिक, 170 खिड़कियों से सामग्री का वितरण हुआ। देपालपुर में 18, इंदौर-1 में 22, इंदौर-2 में 18, इंदौर-3 में 13, इंदौर-4 में 14, इंदौर-5 में 26, महू में 17, राऊ में 21 और सांवेर में 21 खिड़कियां थीं। बसों से दलों को रवाना किया गया।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान की तैयारियों के मद्देनजर मतदान दल गुरुवार को रवाना हुए। नेहरू स्टेडियम में सुबह 7 बजे से मतदान दलों को सामग्री वितरण की प्रक्रिया शुरू हुई और पहली बस सुबह 10 बजे रवाना हुई। कलेक्टर इलैया राजा टी सुबह से ही स्टेडियम में मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button