प्रदेश दौरे से पहले BJP चीफ ने ली ग्राउंड रिपोर्ट

प्रदेश दौरे से पहले BJP चीफ ने ली ग्राउंड रिपोर्ट
Spread the love

 भोपाल : भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने अध्यक्ष बनने के बाद ही संगठन के काम की समीक्षा और उसे विस्तार देना शुरू कर दिया है। राकेश सिंह ने आज दोपहर में प्रदेश भाजपा कार्यालय में जबलपुर संभाग के पार्टी पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

आज हुई बैठक में जबलपुर संभाग के सभी जिलों में पिछले तीन महीनों में संगठन द्वारा किए गए कामों की समीक्षा की गई और चुनाव को देखते हुए अगले महीने संगठन द्वारा किए गए कामों पर विचार किया गया।  राकेश सिंह इसके बाद हर संभाग की बैठक लेंगे। वे जल्द ही संभागों का दौरा भी करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने इसके साथ केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों पर भी तेजी से अमल करने का काम शुरू कर दिया है।

 कमलनाथ मध्यप्रदेश के लिए अप्रासंगिक साबित होंगे : राकेश सिंह

प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश सिंह ने फिर दोहराया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता कहलाने वाले कमलनाथ विधानसभा चुनाव में   अप्रासंगिक साबित होंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हम चौथी मर्तबा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। कांगे्रस की सिर फुटव्वल थोड़े दिन में ही देखने को मिल जाएगी। पूरे प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ताओं को सजग करने का अभियान जारी है और जनकल्याणकारी योजनाओं के बूते हमारी सरकार बनना

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0
Copyright© 2023 | MP NEWS AND MEDIA NETWORK PRIVATE LIMITED