इंदौर | विधायक आकाश विजयवर्गीय की गिरफ्तारी के विरोध में राजवाड़ा पर भाजपा ने बड़ा प्रदर्शन किया ….इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए… सभी ने एक स्वर में गिरफ्तारी का विरोध किया साथ ही प्रशासन पर कांग्रेस के दबाव में कार्य करने का आरोप भी लगाया..
निगम अधिकारी की पिटाई मामले में जेल बंद भाजपा महासचिव कैलश विजयवर्गीय के विधायक पुत्र आकाश के समर्थन में भाजपा द्वारा राजबाड़ा पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है… प्रदर्शन के दौरान शहर के तमाम बड़े नेता एक जाजम पर एक साथ नजर आये, सभी ने एक सुर में कहा कि निगमकर्मियों ने महिलाओं के साथ दुर्व्यहार किया है, हम विधायक के साथ हैं…
धरने पर बैठे नेताओं का कहना है कि जिस तरह से महिलाओं के साथ निगम अधिकारियों ने दुर्व्यवहार किया है और पुलिस ने एफआईआर तक नहीं लिखी, इससे साफ पता चलता है कि पुलिस कांग्रेस के कहे अनुसार कार्रवाई कर रही है….. लिहाजा भाजपा इस प्रकार के अराजकता के लिए आज सड़क पर उतरी है…
कुल मिलाकर इस पुरे मामले में बीजेपी, डस्। आकाश विजयवर्गीय के समर्थन में कूद पड़ी है.बहरहाल अब देखना होगा कांग्रेस इन आरोपों पर किस तरह पलटवार करती है…
COMMENTS