निकाय चुनाव: बीजेपी के बाजीगर हैं तैयार, दिग्गी को युवाओं पर है भरोसा!

निकाय चुनाव: बीजेपी के बाजीगर हैं तैयार, दिग्गी को युवाओं पर है भरोसा!
Spread the love

भोपाल .  मध्य प्रदेश नगरीय निकाय की आरक्षण प्रक्रिया में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसी के साथ भाजपा और कांग्रेस में टिकट के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। विधानसभा के उपचुनाव के जरिये अपने दम पर सत्ता में आई भाजपा निकाय चुनावों में पूरे दमखम से मोर्चा संभालेगी। हालांकि भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती सभी नगर निगम में जीत हासिल करने की होगी। क्योंकि पिछले चुनाव में बीजेपी ने  16 निगमों में से सभी पर जीत हासिल की थी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कह चुके हैं कि पार्टी निकाय चुनाव में विराट जीत दर्ज कर इतिहास दर्ज करेगी। वहीं प्रदेश में सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस निकाय चुनावों में जीत दर्ज कर साख बचाने की जुगत में है। कांग्रेस इस बार युवा चेहारों के बदौलत बीजेपी को निकाय चुनाव में पटखनी देने के प्लान पर काम कर रही है। इसके लिए पीसीसी चीप कमलनाथ ने बकायदा प्लान य़ूथ पर काम करना शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी निकाय चुनाव में युवाओं को आगे लाने की वकालत कर चुके हैं। कांग्रेस अपने 15 महीने के कार्यकाल को लेकर वोट मांगेगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0
Copyright© 2023 | MP NEWS AND MEDIA NETWORK PRIVATE LIMITED