प्रज्ञा से मिल ताई ने दिया ये बयान, मचा सियासी घमासान !

Spread the love

भोपाल | उमा भारती के बाद इंदौर से सांसद और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भोपाल से उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा से मुलाकात कीं। दोनों की मुलाकात भोपाल स्थित बीजेपी दफ्तर में हुई। इस दौरान दोनों के बीच लंबी बातचीत भी हुई। इसके साथ ही मुलाकात के दौरान पार्टी नेता प्रभात झा भी मौजूद रहे हैं।
शहीद हेमंत करकरे की शहादत को लेकर बयान से सुर्खियों में आने के बीच लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भोपाल से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा भी मौजूद थे। सुमित्रा ताई ने साध्वी को शुभकामनाएं दी। इस दौरान सुमित्रा ताई ने हेमंत करकरे को लेकर दिये बयान पर स्पष्टीकरण भी दिया। हालांकि पूर्व सीएम उमा भारती के बाद सुमित्रा ताई की साध्वी प्रज्ञा से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।..
बता दें कि सुमित्रा ताई अस्वस्थ चल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी, बाबूलाल गौर और कैलाश जैन को देखने भोपाल आईं थी। इस दौरान वे पार्टी कार्यालय पहुंची जहां उनकी मुलाकात साध्वी प्रज्ञा सिंह से हुई। इस दौरान वे बेहद गर्मजोशी से साध्वी प्रज्ञा से मिलीं। सुमित्रा ताई ने बताया कि साध्वी प्रज्ञा पूर्व में ।ठटच् में रहीं। उस दौरान उनसे भोपाल में मुलाकात हुई और इंदौर में भी उनसे कई बार मुलाकात हुई। इस नाते उन्होंने साध्वी प्रज्ञा को शुभकामनाएं हैं। और वे भोपाल में अच्छे से अच्छे मतों से जीतेंगी

वहीं, साध्वी से मुलाकात के बाद जब हेमंत करकरे पर सुमित्रा महाजन से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक बात मैं आपको बता दूं, आपलोगों को जिस तरह का इंटरव्यू चाहिए, वो मैं यहां नहीं दे सकती। ताई ने कहा कि मेरी प्रकृति अलग है, वो इंटरव्यू एक घंटे का था और सिर्फ दिलीप पाटीदार की बात नहीं है, इंदौर के 5-6 लोगों की बात थी। इसीलिए मैंने कहा है कि वो जो हुआ है, मैंने उसका जवाब मांगा था, मैंने किसी को न दोषी ठहराया और न ही आरोप लगाया। हमारे इंदौर के लोग थे मैंने प्रश्न किया?

कुल मिलाकर उमा भारती के बाद अब ताई और साध्वी प्रज्ञा की मुलाकात से सियासत गर्म है..

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0
Copyright© 2023 | MP NEWS AND MEDIA NETWORK PRIVATE LIMITED