परिवार सहित महाकाल पहुंचे सीएम कमलनाथ !

Spread the love

उज्जैन | मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर नए साल की शुरुआत की और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। देखिये ये खास रिपोर्ट

मुख्यमंत्री कमलनाथ नए साल में परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे, इस दौरान सीएम की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे. नरसिंह घाट स्थित अस्थायी हेलीपैड पर उतरने के बाद वे महाकाल के दरबार पहुंचे.. नए साल के पहले दिन नाथ ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। उनके साथ पत्नी भी मौजूद थीं। दोनों ने बाबा महाकाल का पंचामृत से अभिषेक किया और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

उज्जैन में कमलनाथ के प्रथम आगमन के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने गर्मजोशी से मुख्यमंत्री का स्वागत किया… करीब 200 नेता लाइनअप एरिया में थे, जो कि बेरिकेड्स के बाहर से नाथ से मिले। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के पहले भी सीएम कमलनाथ ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था… कुल मिलाकर महाकाल के दरबार में जब नाथ ने हाजरी लगाकर प्रदेश में खुशहाली अमन शांति और समृद्धि की कामना की..

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0
Copyright© 2023 | MP NEWS AND MEDIA NETWORK PRIVATE LIMITED