एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Sagar को CM मोहन यादव ने दी सौगात, विश्वविद्यालय की रखी नींव

प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सागर में शौर्य एवं पराक्रम की प्रतिमूर्ति रानी अवंतीबाई लोधी जी के नाम पर स्थापित होने वाले विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। साथ ही सीएम यादव ने सागर को विकास की कई सारी सौगातें भी दी.

सागर में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजूपत, विधायक गोपाल भार्गव सहित उपस्थित थे। सीएम ने यहां जनसभा को भी सम्बोधित किया और कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि, मध्यप्रदेश की धरती शिक्षा को लेकर पूरे विश्व को आकर्षित करती रही है। मध्यप्रदेश की धरती पर ही श्रीकृष्ण ने शिक्षा प्राप्त की थी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, ‘आज एक नया इतिहास सागर में बन रहा है। सागर, मध्यप्रदेश का एक मात्र ऐसा जिला बन रहा है, जहां दो-दो सरकारी विश्वविद्यालय हैं। साथ ही मकरोनिया व बंडा में स्नातकोत्तर महाविद्यालय और केसली में विज्ञान महाविद्यालय खोला जाएगा।’ हमने पिछली बार सागर में नया आयुर्वेदिक कॉलेज बनाने की घोषणा की थी. यह नया कॉलेज “आचार्य विद्यासागर जी महाराज” के नाम पर होगा। ऐसी घोषणा मुख्यमंत्री ने की।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सागर में शौर्य एवं पराक्रम की प्रतिमूर्ति रानी अवंतीबाई लोधी जी के नाम पर स्थापित होने वाले विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। साथ ही सीएम यादव ने सागर को विकास की कई सारी सौगातें भी दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button