कांग्रेस नेता अजय सिंह की माँ को लेकर भावुक हो गए सीएम शिवराज

कांग्रेस नेता अजय सिंह की माँ को लेकर भावुक हो गए सीएम शिवराज
Spread the love

भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी और उनके बेटे अजय सिंह के बीच चल रहे संपत्ति विवाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कूद गए हैं. उन्होंने कहा कि अजय सिंह सरकार पर आरोप न लगाएं. वे मां को घर लाएं और इलाज कराएं, मां-मां होती हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में सरकार पर आरोप लगाना घटियापन की पराकाष्ठा है.

सीहोर में मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह द्वारा मां के साथ किए बर्ताव पर संवेदना व्यक्त करते हुए खुद ही भावुक हो गए. सीएम ने कहा कि उनके निजी मामले में मां को लेकर भाजपा पर दोषारोपण निंदनीय है. सीएम ने कहा कि इस मामले में सरकार पर आरोप लगाना घटियापन की पराकाष्ठा है.

दरअसल, इस मामले में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने उनकी मां सरोज सिंह के घरेलू हिंसा और संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा कर उन्हें बेदखल करने के मामले को बीजेपी की साजिश करार दिया था.

बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की 84 वर्षीय पत्नी सरोज सिंह भोपाल कोर्ट पहुंच गईं थी. उन्होंने बेटे अजय सिंह और अभिमन्यु सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा और संपत्ति से बेदखली का आरोप लगाया है.

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0
Copyright© 2023 | MP NEWS AND MEDIA NETWORK PRIVATE LIMITED