शुजालपुर | कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुजालपुर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रह्लाद टिपानिया की गायकी से इतने इम्प्रेस हुए कि खुद उन्होंने मच से टिपानिया का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया..
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज शाजापुर में रैली अलग अंदाज़ देखने को मिला…दरअसल राहुल गांधी शनिवार को चुनाव प्रचार के लिए मध्यप्रदेश के शुजालपुर पहुंचे। यहां देवास लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और कबीर पंथी प्रहलाद टिपानिया ने भजन गाते हुए उनका स्वागत किया। टिपानिया का भजन सुन राहुल गांधी खुद को रोक नहीं पाए और उनका मोबाइल से वीडियो बनाने लगे..
टिपानिया ने अपना ख्यात भजन.. जरा धीरे-धीरे गाड़ी हांकों मेरे राम गाड़ी वाले.. गाकर राहुल गांधी का स्वागत किया। भजन के माध्यम से उन्होंने गाड़ी के दो पहियों का जिक्र किया। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को एक पहिया बताया और कहा कि दूसरा पहिया राहुल गांधी हैं,.. राहुल गांधी ने ये वीडियो बनाकर ट्विटर पर शेयर किया और साथ ही लिखा कि मैंने प्रहलाद टिपानिया का एक वीडियो बनाया है। इन्हें साहब बंदगी के नाम से अधिक जाना जाता है। एमपी की देवास सीट से हमारे उम्मीदवार हैं। वह लोकगीतों का उपयोग दर्शकों से जुड़ने के लिए करते हैं और उनकी प्रचार शैली देखने लायक है।
कुल मिलाकर टिपानिया ने भरे मंच पर अपने गायकी अंदाज़ से न सिर्फ राहुल गांधी बल्कि क्षेत्र की जनता का भी दिल जीत लिया…
COMMENTS