भोपाल | मध्य प्रदेश के विधि मंत्री पीसी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेसियों पर दर्ज सभी राजनैतिक केस वापस लिए जाएंगे.
मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा को विधि विभाग सौंपा गया है। पद संभालते ही पीसी शर्मा एक्शन मोड में आ गए है। विभाग की जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने आज बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मध्यप्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता और कर्मचारियों पर चल रहे मुकदमे वापस लेना की बात कही है।
दरअसल, शनिवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान विधि मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार मध्यप्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता और कर्मचारियों के मुकदमे वापस लेगी, उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी शासन के दौरान कांग्रेस के नेताओं पर लगे सभी राजनीतिक केस वापस लिए जाएंगे। वही उन्होंने कहा कि प्रदेश में पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट को भी लागू किया जाएगा। वही रेप में फांसी के कानून पर शर्मा ने कहा कि महिला अपराधों पर लगाम लगाना प्राथमिकता होगी। महिलाओं और बच्चियों के मामलों में फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से काम किया जाएगा
बताते चले कि कांग्रेस नेताओं को लंबे समय से शिकायत है कि राजनीतिक धरने प्रदर्शन के दौरान मप्र में पुलिस ने उन पर मुकदमे दर्ज किये और कई बार ऐसी धाराओं का उपयोग भी किया गया जिससे जमानत मिलना भी आसान नहीं होता। अब पीसी शर्मा के बयान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
COMMENTS