भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा सरकार प्रदेश में बड़े स्तर पर पंचायती राज दिवस मनाने जा रही है। वही प्रदेश कांग्रेस इस दिन को चिंतन दिवस के रुप में मनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कांग्रेस ने पूरी तैयारियां कर ली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव द्वारा सभी जिला मुख्यालय, शहर और ब्लॉक को इस संबंध में निर्देश जारी किए जा चुके है।
प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि 24 अप्रैल 1993 के दिन 73 वां, 74 वां संविधान संशोधन लागू हुआ था। इसी दिन पंचायतों और स्थानीय निकायों में महिलाओं, अनुसूचित जाति/ जनजाति एवं पिछड़े वर्ग का निश्चित प्रतिनिधित्व तय किया गया। केंद्र और राज्य की विपक्षी सरकारें सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया को रोकना चाहती है। सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया स्व. राजीव गांधी जी की प्रेरणा से ही संभव हो सकी।
उन्होंने बताया कि महासचिव अशोक गहलोत के आदेशानुसार 24 अप्रैल को सभी जिला मुख्यालयों और प्रदेश मुख्यालयों में पंचायत और स्थानीय निकायों के कांग्रेस विचारधारा वाले जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है, ताकी कार्यक्रम में संगोष्ठी, कार्यशाला,संवाद, सम्मेलन किये जायें।इसीलिए देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की अवधारणा के आधार पर चिंतन आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिला इकाईयों के अध्यक्षों से आग्रह किया है कि वे 24 अप्रैल को आयोजित चिंतन दिवस में ज्यादा से ज्यादा शामिल हो।
COMMENTS