भोपाल – देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज अपना 134वां स्थापना दिवस मना रही है…कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गाँधी ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया….वही मध्यप्रदेश में इस बार कांग्रेस के लिए स्थापना दिवस बेहद ख़ास रहा…जी हाँ 15 साल बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई…लिहाजा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अलग ही जोश देखने को मिला.. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ध्वजा रोहण किया….इस मौके पर कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस सेवा दल और पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने देश प्रदेश के विकास और जनसेवा की शपथ ली..
इस दौरान सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पार्टी की नीतियों और सिद्धांतो की तारीफ करते हुए भाजपा पर हमला बोला…
कुल मिलाकर मध्यप्रदेश में लम्बे अंतराल के बाद कांग्रेस के राज में स्थापना दिवस मनाया गया जिसका जोश कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देखते ही बन रहा था….
COMMENTS