पूर्व CM दिग्विजय सिंह MP की राजधानी में करेंगे विकास ही विकास !

पूर्व CM दिग्विजय सिंह MP की राजधानी में करेंगे विकास ही विकास !
Spread the love

भोपाल:- भोपाल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने दिग्विजय के सामने ट्रांसपोर्ट नगर में आ रही दिक्कतों को रखा।

राजधानी भोपाल में स्थित ट्रांसपोर्ट नगर शासन और प्रशासन के कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है लिहाजा ट्रांसपोर्ट व्यापारियों को व्यापार करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसे लेकर ट्रांसपोर्टरों ने कॉम्पिस्ट के अध्यक्ष गोविंद गोयल के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याओं को रखा |

इस दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि 15 साल से पूर्व की शिवराज सरकार और नगर निगम ने ट्रांसपोर्ट नगर पर कोई ध्यान नहीं दिया आप ट्रांसपोर्ट नगर का विकास किया जाएगा|

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने ही अपने शासनकाल में ट्रांसपोर्ट नगर को बसाया था लेकिन भाजपा के शासन में ट्रांसपोर्ट व्यापारी शासन प्रशासन की सुविधाओं से वंचित है। लिहाजा कांग्रेस की सरकार आने पर ट्रांसपोर्ट व्यापारी एक बार फिर से दिग्विजय सिंह से मदद की उम्मीद लगाए हुए है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0
Copyright© 2023 | MP NEWS AND MEDIA NETWORK PRIVATE LIMITED