मोदी सरकार के खिलाफ दहाड़े दिग्गी राजा, किसानों का किया समर्थन!

मोदी सरकार के खिलाफ दहाड़े दिग्गी राजा, किसानों का किया समर्थन!
Spread the love

भोपाल . देशभर में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों के चल रहे आंदोलन में दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र कि मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण आज  दिल्ली में किसान और मजदूर डंडे खा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार देश में ऐसा हुआ है जब किसान औऱ मजदूर एकसाथ एक मंच पर आए हैं।

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि संसद में बिना किसी चर्चा के किसानों औऱ मजदूरों से संबंधित बिलों का पास करवा दिया गया। कांग्रेस इस लड़ाई में किसानों औऱ मजदूरों के साथ मजबूती से खड़ी हुई है। बता दें कि देशभर में केंद्र के कृषि कानून और लेबर लॉ में बदलाव को लेकर किसानों और मजदूरों में जबरदस्त आक्रोश है। ऐसे में सभी विरोधी पार्टियां मोदी सरकार के खिलाफ इन बिलों को लेकर किसानों और मजदूरों के समर्थन में लामबंद हो रही हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0
Copyright© 2023 | MP NEWS AND MEDIA NETWORK PRIVATE LIMITED