दिग्विजय सिंह का मकान तोड़ेगा इंदौर नगर निगम !

दिग्विजय सिंह का मकान तोड़ेगा इंदौर नगर निगम !
Spread the love

दिग्विजय सिंह का मकान तोड़ेगा इंदौर नगर निगम !

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के इंदौर स्थित पुराने मकान पर नगर निगम का बुलडोजर चलेगा…जी हाँ निगम ने छावनी स्थित उत्सव भवन को तोड़ने की तैयारी कर ली है….

इंदौर नगर निगम ने खतरनाक भवनों की सूची बनाई, जिसमें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का मकान भी शामिल है। निगम ने दिग्विजय के छावनी में बने उत्सव भवन को खतरनाक घोषित किया है और 16 फरवरी तक इसे खाली करने को कहा है। इसके बाद इसे तोड़ा जाएगा। इस भवन से दिग्विजय की बहुत सारी यादे जुड़ी हुई है, इस बंगले में उन्होंने अपने भाई लक्ष्मण सिंह के साथ काफी समय व्यतीत किया है।

रहवासियों की मानें तो तकरीबन 30 मकानों की रजिस्ट्री के रुपए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को वह दे चुके हैं.. मालिक का हक हमारा है….हम यहां किराएदार नहीं हैं….अब रहवासी आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद दिग्विजय सिंह और उनके भाई लक्ष्मण सिंह इस बिल्डिंग को तुड़वाने के लिए नगर निगम में दबाव बना रहे हैं
बता दे कि नगर निगम इसके पहले भी कई जर्जर मकानों को खतरनाक घोषित कर जमींदोज कर चुका है। इसी के चलते एक बार फिर नगर निगम ने जर्जर मकानों की लिस्ट बनाई है, जिन्हें बारिश से पहले तोड़ा जाना है। इसमें इस बार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय का भी मल्टी शामिल है।

कुल मिलाकर अब देखना होगा की निगम किस तरह से इस मकान को तोड़ने की कार्रवाई करता है..
ब्यूरो रिपोर्ट एमपी न्यूज़ इंदौर

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0
Copyright© 2023 | MP NEWS AND MEDIA NETWORK PRIVATE LIMITED