बिखरी कांग्रेस को समेटने वाले दिग्गी बोले- चुनाव में दिखेगा एकता यात्रा का परिणाम

Spread the love

जबलपुर: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने मप्र में गुटबाज़ी करने में बिखरी प्रदेश कांग्रेस को एक सूत्र में बांधने का जिम्मा उठाया है. उन्होने कहा कि एकता यात्रा का परिणाम चुनाव में देखने को मिलेगा. दरअसल, जबलपुर में दिग्विजय सिंह ने शिवराज की जनआशीर्वाद यात्रा पर सवाल उठाया और कहा कि CM की जनआशीर्वाद यात्रा सरकारी मशीनरी करवा रही है.

दिग्विजय सिंह ने गुटों में बंटे कोंग्रेसियों को एक सूत्र में बांधने के लिए उनके साथ चर्चा की. उन्होंने जबलपुर की सारी 8 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की. वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि 5 तारीख को एकता यात्रा के माध्यम से विशाल भोज का भी आयोजन किया जायेगा. जनकारी के अनुसार इस भोज में दिग्विजय सिंह भी 8 विधानसभा क्षेत्रों के हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ पंगत में बैठ कर भोजन करेंगे.

बताया जा रहा है कि महाकौशल क्षेत्र में दिग्विजय सिंह की एकता यात्रा का यह पहला आगमन है. हर विधानसभा क्षेत्र से करीब एक दर्ज़न से ज्यादा दावेदार भी सामने आ रहे है. अब देखना होगा कि उनके बीच किस तरह से समन्वय बैठेगा. क्या इसका फार्मूला दिग्विजय सिंह के पास है?

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0
Copyright© 2023 | MP NEWS AND MEDIA NETWORK PRIVATE LIMITED