भोपाल | मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के रायसेन जिले में एक मजार पर जाने पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं. दिग्विजय के मजार पर जाने का वीडियो तक भाजपा सोशल मीडिया पर वायरल कर पूछा है कि आखिर दिग्विजय मजार पर किस लिए गए थे..
लोकसभा चुनाव 2019 में जीत के लिए नेता मंदिर मस्जिद, गुरुद्वारे और दरगाह पर जाकर मत्था टेक रहे हैं. बीती रात भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने दरगाह पर जाकर चादर चढ़ाई. दरअसल दिग्विजय सिंह के रात को दरगह जाने पर विवाद खड़ा हुआ. जबलपुर से लौटते वक्त रायसेन की प्रसिद्ध बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब की दरगाह पर तड़के 3 बजे पहुंचे और चादर चढ़ाकर जीत की दुआ मांगी. इस दौरान भोपाल के कई कांग्रेसी नेता भी उनके साथ मौजूद थे.
वही इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस के चाल चरित्र पर निशाना साधा और कहा कि दिग्विजय दिन में संतों की शरण में जाते है और रात में मजार पर जाकर मत्था टेकते है..वे क्या है स्पष्ट करना चाहिए..दिग्विजय सिंह भोपाल की फिजा को बर्बाद करना चाहते है..
कुल मिलाकर दिग्विजय सिंह के चुनाव मैदान में उतारने से ये तो तय हो गया कि आगामी दिनों में भोपाल लोकसभा में हिंदू मुस्लिम पॉलिटिक्स का मुद्दा जमकर गूंजेगा….
COMMENTS