भोपाल | बीजेपी ने भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मैदान में उतार दिया है. भोपाल का चुनावी मुकाबला इसके बाद दिलचस्प हो गया है. दिग्विजय सिंह ने साध्वी प्रज्ञा के भोपाल सीट से चुनाव लड़ने पर बेहद ही अनूठे अंदाज में स्वागत किया है.
भोपाल संसदीय सीट,मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों में शुमार है। पिछले लंबे समय से इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। लेकिन इन तमाम कयासों पर अब पूर्ण विराम लग गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने यहां से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतारा है। साध्वी प्रज्ञा के इस सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद यहां की लड़ाई रोचक बन गई है। साध्वी प्रज्ञा की भोपाल से उम्मीदवारी घोषित होने के बाद दिग्विजय ने जिन सधे शब्दों में उनका स्वागत किया उससे ऐसा लग रहा है कि वह कोई ऐसी बात नहीं करना चाहते जिससे साध्वी को फायदा मिले..
दिग्विजय प्रत्याशी घोषित होने के बाद हिंदुत्व की लीक पर चल रहे थे..मंदिर मंदिर भरमान और संतो से आशीर्वाद ले रहे थे लेकिन भाजपा ने प्रज्ञा नाम का ऐसा पासा फेंका की दिग्विजय की पूरी मेहनत एकपल में पानी में मिल गई..वही प्रज्ञा के प्रत्याशी घोषित होने से वो नेता भी जोश में नजर आ रहे है जो भोपाल से लम्बे समय से टिकट की तवेदारी कर रहे थे..
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर दिग्विजय सिंह यह लड़ाई जीत जाते हैं तो उन्हें मुख्यधारा में लाना पार्टी की मजबूरी होगी. लेकिन अगर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से हार जाते हैं तो फिर उन्हें अपनी जमीन हासिल करने के लिए और कठिन मेहनत करनी होगी. दिग्विजय 72 साल के हो चुके हैं. ऐसे में उनके लिए यह चुनाव और महत्वपूर्ण हो जाता है. यह तय है कि साध्वी प्रज्ञा दिग्विजय को हिंदुत्व के मुद्दे पर घेरेंगी. भोपाल से टिकट पक्का होने के बाद उन्होंने यह कहा भी कि भारतीय संस्कृति पर दाग लगाने वालों के खिलाफ वह पूरे दम से लड़ेंगी. हालांकि दिग्विजय सिंह उन पर कड़ी टिप्पणी करने से बचते दिेखे.
COMMENTS