दिग्विजय हुए एक्टिव,बिछाई सियासी बिसात !

दिग्विजय हुए एक्टिव,बिछाई सियासी बिसात !
Spread the love

भोपाल | भोपाल लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने सियासी बिसात बिछाना शुरु कर दी है …इसी कड़ी में राजधानी भोपाल में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा की जिस तरह हमने प्रदेश की सरकार बदल दी है उसी तर्ज पर देश की सरकार भी बदल देंगे…..
भाजपा का अभेद किला कहे जाने वाली भोपाल सीट को लेकर भाजपा में उम्मीदवार चयन को लेकर मंथन जारी है तो वही भोपाल लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चुनावी तैयारियों को लेकर लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए है …..तो वही भोपाल की आधी आबादी यानि महिलाओं को अपने पाले में करने के लिए जिला महिला कांग्रेस ने चार ईमली निराला भवन में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया..इस सभा में दिग्विजय सिंह महिला कार्यकर्ताओं को चार्ज करते हुए नजर आये …साथ ही उन्होंने इस दौरान सरकार में सबकी हिस्सेदारी मेरी जिम्मेदारी का नारा बुलंद किया
वही इस दौरान जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने दिग्विजय सिंह की कार्यशैली की जमकर तारीफ करते हुए महिला कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया… कुल मिलाकर राजनतिक के माहिर खिलाडी माने जाने वाले दिग्विजय सिंह ने कठिन चुनौती को स्वीकार तो कर लिया है और उसी की तर्ज पर सियासी बिसात भी बिछाना शुरु कर दिया है ..बहरहाल क्या वो 30 साल से बाद जीत का परचम लहरा पाएंगे यह देखने वाली बात होगी ….

 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0
Copyright© 2023 | MP NEWS AND MEDIA NETWORK PRIVATE LIMITED