शिवराज पर दिग्गी का पलटवार, कहा नेहरू के पैर की धूल भी नहीं है शिवराज!

शिवराज पर दिग्गी का पलटवार, कहा नेहरू के पैर की धूल भी नहीं है शिवराज!
Spread the love

सीहोर | कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें शिवराज सिंह ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को अपराधी करार था. दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान जवाहरलाल नेहरू पैर की धूल भी नहीं है, उन्हें शर्म आनी चाहिए…

रविवार को सीहोर जिले के दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान पर जोरदार पलटवार किया है….दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान जवाहरलाल नेहरू पैर की धूल भी नहीं है, उन्हें शर्म आनी चाहिए….

आपकोबता दे जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से देशभर में सियासत गर्माई हुई है। बयानबाजी का दौर तेजी से चल रहा है।एक जहां कांग्रेस मोदी के फैसले पर सवाल पर सवाल खड़े कर रही है वही दूसरी तरह पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने नेहरु पर टिप्पणी कर सियासी गलियारों में बवाल मचा दिया है…शिवराज ने आर्टिकल 370 पर ना सिर्फ कांग्रेस को घेरा है बल्कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए अपराधी तक करार दे दिया…शिवराज ने कहा कहा था पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू ‘क्रिमिनल’ थे…लिहाजा दिग्विजय सिंह ने अपने ही अंदाज में उन पर निशाना साध दिया, चलिए एक बार फिर आपको सुनाते है दिग्विजय सिंह के बेबाक बोल..
वही दिग्विजय सिंह ने आर्टिकल 370 को लेकर कहा, ‘मैंने आप लोगों से कहा था कि अगर धारा 370 हटी तो इसके गंभीर परिणाम होंगे, देखिए आज कश्मीर जल रहा है. इन्होंने अपने हाथ आग में झुलसा लिए हैं. कश्मीर को बचाना हमारी प्राथमिकता है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से अपील करता हूं कि इस समस्या को जल्दी हल कराइए, नहीं तो कश्मीर हमारे हाथ से निकल जाएगा.’

कुल मिलाकर राजनीती के माहिर खिलाड़ी दिग्विजय सिंह ने न केवल शिवराज सिंह चौहान के बयान पर पलटवार किया बल्कि आर्टिकल 370 को लेकर भी मोदी सरकार के फैसले को कठघरे में खड़ा कर दिया….बहरहाल दिग्विजय के बयानी बाण से एक बार फिर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का सियासा पारा चढ़ा दिया है..

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0
Copyright© 2023 | MP NEWS AND MEDIA NETWORK PRIVATE LIMITED