एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Loksabha Election की तैयारी में जुटी BJP, राजधानी में कार्यालय का शुभारंभ

कांग्रेस ने भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकरा तो दिया, लेकिन अब न तो उगलते बन रहा और न निगलते। कांगेस के अच्छे कर्म नहीं हैं, पहले भी भगवान श्रीराम के अस्तित्व को सर्वोच्च न्यायालय में नकार चुकी है। भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा के समय मलेशिया में दो घंटे का अवकाश दिया गया। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मालवीय नगर में गैमन इंडिया बिल्डिंग में स्थित भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय में कही।

इससे पहले उन्होंने कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह व सह-प्रभारी सतीश उपाध्याय और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी समेत पार्टी के अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि, भोपाल की जनता ने हिंदुत्व को बदनाम करने वाले को धूल चटाने का कार्य किया है। यह चुनाव 2047 के विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। विधानसभा चुनाव में सर्वाधित मत प्रतिशत भोपाल में बढ़ा है। 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव कार्य में जुट जाएं। इसी के साथ उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि भोपाल लोकसभा क्षेत्र में आठों विधानसभा और मध्यप्रदेश में 29 लोकसभा सीटें जीतकर इतिहास बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button