रन फॉर राहुल गांधी में जमकर दौड़े कांग्रेसी नेता

रन फॉर राहुल गांधी में जमकर दौड़े कांग्रेसी नेता
Spread the love

इंदौर : इन्दौर में युवक कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी का जन्मदिन अलग ही अंदाज में मनाया गया। यहां युवा कांग्रेस ने पिंटू जोशी और अमन बजाज के नेतृत्व में मधुमिलन चौराहा पर नेहरू प्रतिमा के चक्कर लगाकर “रन फ़ॉर आरजी” की शुरुआत की। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट और विधायक  जीतू पटवारी की अगुआई में दौड़ की शुरुआत हुई जो गीता भवन क्षेत्र में स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जाकर समाप्त हुई। आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर नारे लगाकर युवा कांग्रेसियों ने प्रदेश में ठप्प पड़े व्यापार, माहिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, युवाओ की बेरोजगारी और किसान विरोधी नीतियों  को लेकर प्रदेश सरकार का जमकर विरोध किया।
01 Rahul Gandhi

प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश और देश मे बेरोजगारी है ऐसे में कांग्रेस सरकार में आएगी तो सबसे पहले युवाओ की बेरोजगारी को हटाएगी। वही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा कांग्रेस आगे वृक्षारोपण सहित अन्य सामाजिक गतिविधियों को संचालित करेगी।

वही दौड़ के दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की साँस फूल गई और ‘वॉक फ़ॉर आरजी’ के सिंद्धान्त पर चलने लगे।  हालांकि कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर आयोजन को सफल बताया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0
Copyright© 2023 | MP NEWS AND MEDIA NETWORK PRIVATE LIMITED