इंदौर : इंदौर नगर निगम ने अब नया टारगेट सेट कर लिया है, निगम अब राजस्व वसूली को लेकर अभियान छेड़ने जा रहा है। निगम ने अब टारगेट रेवन्यू के तहत बकायादारों पर कड़ी कार्रवाई का मन बना लिया है, नगर निगम के नए कमिश्नर आशीषसिंह ने शनिवार को राजस्व अफसरों की एक बैठक में कड़े निर्देश भी दिए।
निगम के अधिकारियो को उम्मीद है की निगम की सख्ती से आने वाले 2माह में 400 करोड़ से ज्यादा राजस्व की राशि निगम के खजाने में आएगी। इसके लिए निगमायुक्त ने राजस्व विभाग से जुड़े सभी अधिकारियो और कर्मचारियों के अवकाश भी अब निरस्त कर दिए है |
नए निगमायुक्त ने इंदौर आते ही सबसे पहले राजस्व वसूली पर अपना ध्यान लगाया है और राजस्व विभाग पर सख्ती दिखाई है.. इसके लिए अब राजस्व विभाग के सभी बिल कलेक्टर और सहायक राजस्व अधिकारियो के साथ साथ सभी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गयी है| इस दौरान निगमायुक्त ने चेतावनी देते हुए कहा की यदि सात दिन में सभी के द्वारा ठीक से काम शुरू नहीं किया गया तो आने वाले समय में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी
नगर निगम अब राजस्व वसूली के लिए 50 हज़ार से अधिक के बकायादारों से वसूली के लिये अभियान चलाएगा ।
बहरहाल, देखना होगा कि किस तरह से अब निगम के खजाने में नए कमिश्नर इजाफा कर पाते हैं ।
COMMENTS