देश के टॉप 21 मंत्रियों में शुमार मंत्री जीतू पटवारी!

देश के टॉप 21 मंत्रियों में शुमार मंत्री जीतू पटवारी!
Spread the love

इंदौर- कमलनाथ सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी देश के हर राज्य की सरकारों के 21 बेहतर मंत्रियों में शुमार हैं। मंत्रियों के काम-काज को लेकर हाल ही में एक मैगज़ीन ने सर्वे कराया था। ‘सर्वश्रेष्ठ मंत्री 2019 सर्वे’ में प्रदेश के उच्च शिक्षा और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ‘कर्मठ’ कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ मंत्री के तौर पर चुने गए हैं।

जनता के बीच सरकार की अच्छी छवि निर्मित करने में राज्य के मंत्रियों की प्रमुख भूमिका रहती है। मंत्रियों के कामकाज को ही सरकार का आधार माना जाता है। मध्य प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी देश के हर राज्य की सरकारों में श्रेष्ठ 21 मंत्रियों में शामिल हुए हैं। देश की प्रतिष्ठित फेम इंडिया मैगज़ीन ने मंत्रियों के कामकाज के आधार पर सर्वे कराया था। सर्वश्रेष्ठ मंत्री सर्वे में प्रदेश के उच्च शिक्षा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी कर्मठ कैटेगरी में चुने गए। पटवारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

फेम इंडिया मैगज़ीन ने नए साल 2019 के सर्वश्रेष्ठ 21 मंत्रियों के नाम से सर्वे किया। इसमें व्यक्तिगत छवि, कार्यक्षमता प्रभाव, विभाग के समक्ष लोकप्रियता, दूरदर्शिता, कार्यशैली व परिणाम के आधार पर राज्यों के मंत्री का सर्वे किया। इस सर्वे में एमपी के एकमात्र कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी का नाम शामिल किया गया। सर्वे में माना गया है कि जीतू पटवारी राज्य के युवाओं में लोकप्रिय व्यक्तित्व है। उच्च शिक्षा और खेल मंत्री के तौर पर युवाओं की उन्नति के लिए प्रयत्नशील है। उन्हें कर्मठ और ज़मीन से जुड़ा राजनेता भी लोगों ने सर्वे टीम को बताया।

सर्वे में यह भी जानकारी मिली कि पटवारी ने शराबबंदी, तालाब संरक्षण और किसानों के हितों के मुद्दे उठाकर राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई। मंत्री के रूप में पटवारी ने ओबीसी के छात्रों को निशुल्क पुस्तक भेजने के लिए मुफ्त में एडमिशन कराने की घोषणा पर अमल करवाया, वहीं कौशल विकास विश्वविद्यालय पर काम किया इससे प्रदेश ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य होगा। इसके अलावा खेल मंत्री के रूप में उन्होंने खेलों और खिलाड़ियों के लिए भी कई योजनाओं पर काम किया है। पटवारी को किसानों के मुद्दों पर लड़ाई लड़ने वाले नेता के रूप में माना जाता है। विपक्ष में रहते हुए उन्होंने पूर्व सरकार के खिलाफ कई आंदोलन प्रदर्शन किए गए उनकी साइकिल यात्रा भी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय रही। उन्होंने पिछली सरकार के समय इंदौर से भोपाल तक साइकिल यात्रा भी की थी जिसे भी सर्वे में शामिल किया गया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0
Copyright© 2023 | MP NEWS AND MEDIA NETWORK PRIVATE LIMITED