उज्जैन:- प्रदेश में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है| सभी जिले के कलेक्टरों को मौके पर जायजा लेने के सख्त निर्देश दिए गए है| बाढ़ पीड़ितों को सरकार उचित मुआवजा देगी| ये बात कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कही है|
पूरे प्रदेश में मानसून के पांच सिस्टम एक बार फिर एक्टिव हो गए हैं। जिससे भोपाल समेत 29 जिलों में झमाझम बारिश जारी है| सबसे ज्यादा पांच इंच बारिश छिंदवाड़ा के तामिया में रिकॉर्ड हुई, लगातार मूसलाधार बारिश से कई जगह बाढ़ के हालात बन गए है| जिसे लेकर प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है| राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि 24 घंटे कंट्रोल रूम खुला हुआ है| सभी कलेक्टरों को मौके का जायजा लेने के निर्देश दिए गए है | बाढ़ पीड़ितों के लिए कैंप में सभी व्यवस्थाएं की गई| साथ ही कोई घटना होने पर उचित मुआवजा सरकार द्वारा दिया जाएगा|
माैसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन तक बारिश का दाैर जारी रहेगा। इस दाैरान कभी कम कभी तेज बारिश हाेती रहेगी। कुल मिलाकर भारी बारिश से प्रदेश सरकार अलर्ट पर है|
COMMENTS