भोपाल. कांग्रेस के मध्य प्रदेश चीफ कमलनाथ ने आगामी चुनावों को देखते हुए एनजीओ से कांग्रेस घोषणापत्र के लिए सुझाव मांगा है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय पर्यवेक्षकों के व्यवहार और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाएं हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतें मिली हैं, कुछ केंद्रीय पर्यवेक्षक क्षेत्र में जाकर नेतागिरी कर रहे हैं, उनका व्यवहार अच्छा नहीं है। ऐसे पर्यवेक्षकों को हटवाया जाएगा, इस संबंध में पर्यवेक्षकों से मिल रहा हूं। मेरी नीति है सबको जोड़कर साथ चलने की है।
गलवार को एनजीओ के साथ बैठक कर रहे कमलनाथ ने कहा कि हम एनजीओ को समझाना चाहते हैं, वैसे तो एनजीओ हमसे ज्यादा समझदार हैं। एनजीओ से यही कहूंगा कि वह प्रदेश की तस्वीर देखकर तय करें। एनजीओ कोई कांग्रेस या बीजेपी से नहीं जुड़े हैं। पर सच्चाई से उन्हें जोड़ना चाहता हूं। वह प्रदेश की तस्वीर देखकर सच्चाई से जुडे। किस तरह से मध्य प्रदेश की जनता को ठगा गया है। मध्य प्रदेश के भविष्य को नष्ट किया है। आज आवश्यकता है कि प्रदेश के भविष्य का नक्शा तैयार किया जाए।
भाजपा नेताओं को लोग भगा रहे हैं : भाजपा के किसान चौपाल लगाने पर कहा, इनके पास अब कुछ बचा नहीं है। जहां जा रहे है, जनता इन्हें भगा रही है। अब धनबल से ये जनता को पटाना चाहते है। आज प्रदेश में बिजली संकट है, जबकि बिजली सरप्लस है। सब जानते है कि ये किसको किस रेट में बिजली बेच रहे है। किसकी बिजली किसको दे रहे हैं। आज किसानों को बिजली नहीं मिल पा रही है।
COMMENTS