उज्जैन : लोकायुक्त की टीम ने उज्जैन नगर निगम के अपर आयुक्त रविंद्र जैन के यहां छापेमार कार्रवाई की है। टीम ने यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में की है। कार्रवाई सुबह करीब 5:00 बजे की गई है। टीम जैन के घर पर जरुरी दस्तावेज खंगालने में लगी हुई है। टीम के पहुंचते ही नगर निगम के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
वही उनके शिवांश सिटी वाले घर पर भी कार्यवाही की जा रही है। टीम को कई अन्य शहरों में अचल संपत्ति, बैंक खाते भी छापे में मिले। फिलहाल टीम को जैन के इंदौर रोड स्थित घर पर10 करोड़ से ज्यादा की बेनामी सम्पति मिली। शाम तक संपत्ति का आंकड़ा 20 करोड़ को पार कर सकता है। बताया जा रहा है कि अभी भी कार्यवाही चालू है और बड़ा खुलासा सामने आ सकता है।
बता दे कि जैन उज्जैन नगर निगम में पिछले 7 वर्षों से पदस्थ हैं। जैन लंबे समय से उज्जैन नगर निगम में पदस्थ होकर कई महत्वपूर्ण विभागों और प्रोजेक्ट का प्रभारी है। बताया जा रहा है कि जैन के इस भ्रष्टाचार में केवल वही नही बल्कि निगम के अन्य लोग भी शामिल हैं,जिनकी भूमिका जांच के बाद सामने आना चाहिए।
COMMENTS