मध्यप्रदेश मंदिर, जनता भगवान और मैं जनता का पुजारी – शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश मंदिर, जनता भगवान और मैं जनता का पुजारी – शिवराज सिंह चौहान
Spread the love

भोपाल .  मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है। यहां रहने वाली जनता मेरी भगवान है और उस जनता का मैं पुजारी हूं। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में वीडियो संदेश के माध्यम से कहीं। उन्होंने दीपावली पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश में सभी के साथ की बात कहीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री चौहान ने महालक्ष्मी से सुख-समृद्धि, रिद्धी-सिद्धी सभी के जीवन में आने की प्रार्थना की। मध्यप्रदेश समृद्धि और विकास के पथ पर लगातार बढ़ता रहे। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना महामारी और उसकी कठिनाईयों को समाप्त करने व आर्थिक मंदी समाप्त की कामना भी देवी महालक्ष्मी से की। इस दौरान उन्होंने कोरोना काल में कड़की में सरकार चलाने, आर्थिक संकट खड़ा होने की बात भी कहीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीपावली के इस पर्व पर असत्य से सत्य की ओर चलने। अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने व मृत्यु से अमृत की ओर बढ़ने का भी संकल्प लेने की बात कहीं। उन्होंने 10 नंवबर को आए परिणाम के लिए जनता को प्रणाम भी किया। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की है कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए सरकार के साथ समाज को एक होना पड़ेगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0
Copyright© 2023 | MP NEWS AND MEDIA NETWORK PRIVATE LIMITED