MY अस्पताल में बच्चा चोरी मामले से फैली सनसनी, जांच की आंच में अस्पताल प्रबंधन!

MY अस्पताल में बच्चा चोरी मामले से फैली सनसनी, जांच की आंच में अस्पताल प्रबंधन!
Spread the love

इंदौर .  एमवाय अस्पताल में नर्स बनकर आई एक महिला, मां से उसके एक दिन के नवजात बेटे को जूदाकर ले गई। नौ महीने जिसे अपने गर्भ में पाला उसके अचानक लापता होने से मां और परिवार सख्ते में आ गए। हालांकि घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आ गए है। अब पुलिस उस महिला की तलाश कर रही है। पंचम की फेल में रहने वाली रानी ने एमवाय अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। परिवार में खुशी का माहौल भी था। लेकिन उनकी इस खुशी पर एक महिला ने ग्रहण लगा दिया। नर्स बनकर आई महिला ने रानी की मां से कहा कि बेटे की धड़कन धीमी चल रही है। उसका चेकअप करना होगा। यह बोलकर वह नानी को मासूम के साथ लेकर अस्पताल परिसर में ले गई। यहां नानी को बातों मे लगाकर वह उस एक दिन के मासूम को अपने साथ ले गई।

नानी बेसब्री से अपने नाती के वापस लौटने का इंतजार करने लगी, मगर वह महिला उसे लेकर नहीं आई। इसके बाद मानों परिवार की खुशी, दुखों में तब्दिल हो गई। नानी और परिवार के अन्य लोग मासूम के पूरे अस्पताल में तलाशने लगे। मगर मासूम का पता नहीं चला। घटना की जानकारी जैसे ही अस्पताल प्रबंधन को मिली। अस्पताल में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप भी लगाया। मासूम बेटे के यू अचानक लापता होने से परिवार में भारी आक्रोश है। बच्चे के लापता होने के बाद संयोगितागंज पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस महिला की तलाश कर रही है। कुल मिलाकर एमवाय अस्पताल से बच्चा चोरी का यह पहला मामला नहीं है। लेकिन इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0
Copyright© 2023 | MP NEWS AND MEDIA NETWORK PRIVATE LIMITED