इंदौर- मेरा पौधा मेरी जिम्मेदारी, जी हां इंदौर के होलकर कॉलेज में इन दिनों इसी स्लोगन के साथ पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है।
इंदौर के सबसे पुराने और मशहूर शासकीय होलकर कॉलेज को ग्रीन कॉलेज बनाने का बीड़ा कॉलेज के प्रोफेसर्स और बच्चों ने उठाया है। इसी के तहत एक विद्यार्थी एक पौधा अभियान चलाया गया।
इस अभियान की खास बात ये है कि जो शख्स पौधा लगाएगा उसे उस पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी लेनी होगी। इसके किए हर रोपे गए पौधे के साथ टैग लगाया गया है जिसमे पौधे लगाने वाले व्यक्ति की पूरी जानकारी है।
कुल मिलाकर इस अनूठे अभियान की बदौलत छात्रों को पर्यावरण से जोड़ने का प्रयास किया गया।
COMMENTS