एमपी में बारिश के लिए जतन कर रहे लोग

एमपी में बारिश के लिए जतन कर रहे लोग
Spread the love

रतलाम| मध्यप्रदेश में मानसून पर ब्रेक लगने से लोग तरह तरह के जनत कर रहे है…इसी कड़ी में अब रतलाम में लोगों ने हवन यज्ञ कर इंद्र देवता को प्रसन्न करने की कामना की| साथ ही अच्छी बारिश के लिए आहुति दी|
पूरे मालवा में बारिश की लम्बी खेंच जारी है ऐसे में लोग अब रूठे इंद्र देवता को मनाने में जुटे है | रतलाम की जनता भी अब यज्ञ –हवन कर इंद्र देवता से अच्छी बारिश की कामना कर रही है | शहर के कई समाजसेवियो ने आज अलकापुरी चौराहे पर यज्ञ करके नाराज मानसून को मनाने ले लिए आहुतियां दी है| इस लोगो ने रूठे इंद्र देवता से  कामना की है की हर साल की तरह इस साल भी मानसून प्रदेश और देश पर मेहरबान हो |  जिससे अच्छी फसले और नदी, तालाब लबालब हो जाए |
दरअसल मानसून की बेरुखी से फसलों के सूखने की आशंका बढ़ने लगी है वही नदी तालाब भी अब तक सूखे हुए है | ऐसे बारिश की लम्बी खेंच लोगो के लिए दिक्कते खड़ी  कर सकती है |

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0
Copyright© 2023 | MP NEWS AND MEDIA NETWORK PRIVATE LIMITED