भोपाल | विधानसभा की तर्ज पर लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का सॉफ्ट हिंदुत्व एजेंडा सुर्खियों में है चुनावी समय में कांग्रेस नेता मंदिर मंदिर पहुँच रहे हैं जिसको लेकर शिवराज सिंह चैहान ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव आया तो राम और हनुमान याद आ रहे है….पहले हिन्दुओं को कोसते थे अब भगवा पर बोलने से बच रहे है…
राजधानी में बीजेपी प्रत्याशी के ऐलान के बाद से साध्वी प्रज्ञा पूरे देश में छाई हुई है। मीडिया से लेकर आम जनता के बीच साध्वी प्रज्ञा की ही चर्चा है। नेताओं द्वारा उन पर दी जा रही प्रतिक्रियाएं भी लगातार सुर्खियों में हैं। साध्वी प्रज्ञा के चुनाव मैदान में आने के बाद भोपाल का चुनाव भगवा के मुद्दे का चुनाव हो गया है। बीजेपी जहां भगवा के मुद्दे और हिन्दू आतंकी बताने वाले कांग्रेस नेताओं के बयान को मुद्दा बताकर राष्ट्रवाद के नाम पर चुनाव में प्रचार कर रही है वहीं कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली है। जिसपर शिवराज सिंह चैहान ने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के दिन का चैन रात की नींद हराम हो गई… पहले भगवा को कोसते थे ,हिंदुत्व को बदनाम करने की साजिश करने का काम किया, अब भगवा पर बोलने से बच रहे हैं…
हनुमान जयंती पर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह तड़के सुबह भोपाल के छोला दशहरा मैदान स्थिक खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचे। जिस पर शिवराज ने तंज कसते हुए कहा कि दिग्विजय चुनाव के समय मंदिर जाते है। चुनाव पास है तो उन्हें राम और हनुमान जी याद आ रहे है, इसलिए मंदिर-मंदिर जा रहे है। जिनके साथ सत्य न्याय और धर्म है उन्हें कोई नही हरा सकता है।
वही भाजपा के फायर ब्रांड नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि भोपाल के चुनाव पर पूरे देश की नजर है…ये चुनाव राष्ट्र रक्षा का चुनाव है…साध्वी प्रज्ञा के साथ अन्याय करने के खिलाफ लड़ाई है.. ये चुनाव सिद्ध करेगा कि भारत का हिन्दू आतंवादी नहीं हो सकता..
कुल मिलाकर भोपाल के चुनाव को भाजपा पूरे देश में भुनाने के मूड में है..प्रज्ञा को प्रत्याशी बनाने के साथ ही भाजपा ने अपने इरादे साफ कर दिए कि भोपाल का चुनाव मुद्दों पर नहीं बल्कि हिंदुत्व के एजेंडे पर होगा….
COMMENTS