MP के युवाओं, किसानों और लोगों की जिम्मेदारी कांग्रेस उठाएगी- राहुल गांधी

Spread the love

भोपाल – मिशन मध्यप्रदेश पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। रोड शो के बाद भेल दशहरा मैदान पर कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी घोषणावीर कहा। संबोधन के पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस का थीम सांग जारी किया। इस दौरान कमलनाथ थिरके।

राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में युवा, किसान सभी परेशान हैं। युवाओं को रोजगार नहीं है। किसानों को उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिल रहे। उन पर गोलियां चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं, किसानों और लोगों की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी उठाएगी। उनकी समस्याओं, परेशानियों को दूर करने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

टिकट को लेकर राहुल गांधी ने साफ किया कि पैराशूट नेताओं को कांग्रेस पार्टी टिकट नहीं देगी। बाहर और दूसरी पार्टी से आए नेताओं को पार्टी टिकट नहीं देगी। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए खून-पसीना बहाने वाले कार्यकर्ताओं को हम आगे लाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि बाहरी नेता 5-7 सालों तक टिकट की उम्मीद ना करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को टिकट देगी।

कुल मिलाकर कांग्रेस कप्तान राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी में न सिर्फ कांग्रेस के लिए माहौल बनाया बल्कि कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने का भी काम किया…

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0
Copyright© 2023 | MP NEWS AND MEDIA NETWORK PRIVATE LIMITED