रतलाम के दरिंदे का एनकाउंटर कर हीरो बने SP गौरव तिवारी, गृहमंत्री ने थपथपाई पीठ!

रतलाम के दरिंदे का एनकाउंटर कर हीरो बने SP गौरव तिवारी, गृहमंत्री ने थपथपाई पीठ!
Spread the love

रतलाम .  यूपी पुलिस की राह पर रतलाम पुलिस चलते हुए दिखाई दे रही है। क्योंकि रतलाम में हुए तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी दिलीप देवल का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। 25 नवंबर की रात को रतलाम के एक मकान में पति-पत्नी व बेटी की हत्या के मुख्य आरोपी दिलीप को पुलिस ने खाचरोद रोड पर घेर लिया। पुलिस को देख उसने गोलियां चला दी। जवाबी फायर में पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया। आपको बता दे कि दिलीप पर हत्या के 6 मामले दर्ज है। रतलाम रेंज के डीआईजी सुशांत सक्सेना ने पूरे मामले की पुष्टि करते हुए पूरे घटनाक्रम पर प्रकाश डाला। एसपी गौरव तिवारी की माने तो आरोपी बहुत ही शातिर था। आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई है। मुठभेड में पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है। वहीं तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी के एनकाउंटर के बाद गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों की पीठ थपथपाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अपराधी कितने बड़े हो वे मध्यप्रदेश को या अपराध को छोड़ दे नहीं तो हाल दिलीप जैसा होगा। मुख्यमंत्री व गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को बधाई भी दी है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0
Copyright© 2023 | MP NEWS AND MEDIA NETWORK PRIVATE LIMITED