एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

अमित शाह के निशाने पर दिग्विजय सिंह, बोले-“आशिक का जनाज़ा है, ज़रा धूम से निकले, बड़ी लीड से हराइयेगा”

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश दौरे पर आए, जहां उन्होंने राजगढ़ लोकसभा में पहुंचकर चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना भी सदा है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए राजगढ़ के लोगों से दिग्विजय सिंह की राजनीति से विदाई करने की बात कही। इतना ही नहीं अमित शाह ने राजगढ़ की जनता को मोदी सरकार के काम गिरने के साथ ही दिग्विजय सिंह के शासनकाल की असफलताएं बताई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा की, राजनीति से दिग्विजय सिंह की परमानेंट विदाई राजगढ़ वालों को करनी है। “आशिक का जनाज़ा है, ज़रा धूम से निकले, बड़ी लीड से हराइयेगा”। ये पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज सईद को साहब कहकर बुलाते हैं, जाकिर नाइक को गले लगाते हैं, अफजल गुरु की फांसी का विरोध करते हैं और PFI पर बैन का भी विरोध करते हैं। दिग्गी राजा के समय में मध्य प्रदेश नक्सलवाद से पीड़ित राज्य माना जाता था। आज भाजपा ने मध्य प्रदेश से नक्सलवाद को समाप्त करने का काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button