एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Makar Sankranti 2024: मित्र सक्रांति महोत्सव में देसी खेलों का आयोजन, BJP नेताओं ने लिया आनंद

पतंगबाज़ी, सीतोलिया, रस्सा पकड़, नींबू रेस ,चेयर रेस, गुल्ली डंडा, कबड्डी, खो खो ये वो पारंपरिक खेल है, जो अब आम तौर पर देखने या खेलने को नहीं मिलते, लेकिन इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा आयोजित किए जा रहे मित्र सक्रांति महोत्सव में इन देसी खेलों को ख़ास तवज्जो दी जा रही है।

दरअसल, देशभर में इन दिनों मकर संक्राति पर्व को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। इस पर्व पर लोग पतंगबाजी के साथ-साथ कई सारे अन्य खेल भी खेलते है, जो मकर संक्राति पर खेले जाते है. इसी कड़ी में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी शहर में एक अनूठे प्रयास के जरिए मकर संक्राति को स्पेशल बनाने का प्रयास किया है। भारतीय संस्कृति और परम्पराओं को जीवित रखने तथा इन्हें वर्तमान पीढ़ी में चलायमान बनाए रखने के उद्देश्य से मित्र संक्रांति महोत्सव का आयोजन दशहरा मैदान इंदौर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह दस बजे बटुको के शंखनाद के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, केबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती, मालिनी गौड़ के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संबोधन देते हुए नागरिकों को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि, आज का दिन सकारात्मक क्रांति का है, आज से ही समाज में शुभ कार्य शुरू होते है.

मित्र सक्रांति आयोजन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, गोलू शुक्ला, एम आई सी सदस्य पार्षद गण भाजपा संगठन के पदाधिकारी सहित हज़ारों की संख्या में नागरिक और गणमान्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा महिलाओं के द्वारा आयोजित किए गये विभिन्न आयोजनों में जीतने वाले विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button