एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP news: शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी, अमित शाह ने कांग्रेस से मांगा 50 साल का हिसाब

भोपाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 32 पेज के रिपोर्ट कार्ड का विमोचन किया।

इस दौरान अमित शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मेहनती बताते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से मुक्ति दिलाने का काम किया है। इस बार बंटाधार से विकसित बनाने का चुनाव है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस से 50 साल की सरकार का हिसाब भी मांगा है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को भोपाल दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने एमपी की बीजेपी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज जो लोग दावे कर रहे है, इन लोगों को 53 साल का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए। 1980 में मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य का दर्जा दिया गया था। 2003 में मिस्टर बंटाधार को हटाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। 2005 से शिवराज सिंह के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से मुक्ति दिलाने का काम किया हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज को मेहनती बताया हैं। उन्होंने कहा कि हमने एक बीमारू राज्य को एक विकसित राज्य बनाया है। कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू राज्य का दर्जा दिया। प्रदेश में जब कांग्रेस का शासन था, उस समय बीमारू राज्य जो देश के विकास को नीचे ला रहे उसमें एमपी में दिया था। एक समय कहा गया कि मध्य प्रदेश की हालत सुधर नहीं सकती। 2003 में बंटाधार की सरकार को हटाकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया। उमा भारती, बाबूलाल गौर इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने इसको विकसित राज्य बनाया।

उन्होंने आगे कहा कि, मैं मध्य प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाने आया हूं। आने वाला अमृत काल का समय सबसे विकसित राज्य बनाने के लिए हम काम करेंगे। जो कभी बंटाधार माना जाता था आज वो बुलंदियों पर खड़ा है। 20 साल में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था हर जगह परिवर्तन हुआ है। 10 साल इनमें डबल इंजन की सरकार दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मध्य प्रदेश को मन भर के दिया है। आपने भी झोली भर कर प्यार लुटाया है। मैं विश्वास के साथ कह रहा हूं कि लोकसभा में बस एक सीट की कमी है, 2024 में वो पूरी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button