एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

BJP प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति

प्रदेश के 29 लोकसभा सीटों पर चुनाव का शंखनाद हो चुका है। भाजपा ने अपने 29 प्रत्याशियों को चुनावी दंगल में उतार दिया है। जहां देवास लोकसभा सीट से महेंद्र सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया गया। जिसके बाद वहां क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर  मतदाताओं से जीत का आशीर्वाद ले रहे हैं। वही कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति तैयार करने में लगे हैं। उसी कड़ी में वह आगर विधानसभा पहुंचे जहां उन्होंने क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के सागर गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर चुनावी चर्चा की। वहीं इस दौरान भाजपा नेताओं ने करीबन एक दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

वहीं इस दौरान भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओ से आव्हान किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर हमें 370 वोट भाजपा के पक्ष में इजाफा कर डलवाना है। आगर विधानसभा क्षेत्र से देवास लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी को 51 हजार वोट से हमारी आगर विधानसभा से जीत दिलाना है। पूरे लोकसभा से हमारे प्रत्याशी 5 लाख से अधिक वोट से जीते ये लक्ष्य तय करें ।

बता दें कि कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सभी अतिथियों का भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश परमार, हरिनारायण यादव सहित अन्य नेताओं में स्वागत किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में देवास लोकसभा क्षैत्र के उम्मीदवार महेंद्र सिंह सौंलकी,भाजपा जिलाध्यक्ष चितामण राठौर, जिला प्रभारी सोनु गेहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नीबाई चौहान,शाजापुर विधायक अरुण भिमावद ,मधु गेहलोत, गोविंद सिंह बरखेडी, आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button