एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP में बदला मौसम का मिजाज, मावठा गिरने के बाद बदला मौसम

पश्चिम में मौसमी बदलाव और अरब सागर से आ रही हवाओ ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। इसके चलते खंडवा में इस सीजन का पहला मावठा गिरने के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

दिन के तापमान में जहां एक ही दिन में 8 डिग्री की गिरावट आई है तो वहीं रात का तापमान भी लुढ़का है। खंडवा में न्यूनतम तापमान 13.4 और अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलसुबह से धुंध छाई रही तो वही मॉर्निंग वॉक करने निकले लोगों ने मौसम में बदलाव को महसूस किया, और कहा कि मावठे ने प्रदूषण को भी काफी हद तक कम करने का काम किया है। वहीं यह बारिश रबी फसलों के लिए लाभदायक होगी।

जानकर बताते है कि सेहत के लिहाज से भी वातावरण बहुत अच्छा हो गया है। सुबह से कोहरे से लोगों को आवागमन में थोड़ी तकलीफ हुई , वह अपनी गाड़ियों के लाइट चालू करके अपने वाहन से निकलते दिखाई दिए। ओस का प्रभाव भी देखा जा रहा है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो पश्चिम में मौसमी बदलाव और अरब सागर से आ रही हवाओ ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। इसके चलते खंडवा में इस सीजन का पहला मावठा गिरने के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button