Uncategorized

Indore: एमपी रोड और जवाहर मार्ग हुए वन-वे, महापौर और कलेक्टर ने लिया मार्ग का जायजा

Indore में जवाहर मार्ग पर राजमोहल्ला से संजय सेतु तक की 1.8 किमी लंबी और एमजी रोड पर कृष्णपुरा पुल से बड़ा गणपति तक करीब 1.7 किमी सड़कें वन-वे हो जाएंगी। इन दोनों प्रमुख मार्गों को 40 से ज्यादा लिंक रोड (छोटी सड़कें) जोड़ती हैं। इन लिंक रोड पर सामान्य आवाजाही हो सकेगी। सोमवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर आशीष सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात प्रबंधन मनीष कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबंधन अरविंद तिवारी सहित अन्य ने इस व्यवस्था का शुभारंभ किया।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो एमजी रोड और जवाहर मार्ग आठ जनवरी से वन-वे हो जाएंगे। अब वाहन बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री की तरफ जा तो सकेंगे, लेकिन उन्हें इस मार्ग से वापस आने की अनुमति नहीं रहेगी। इसी तरह जवाहर मार्ग पर वाहन राजमोहल्ला से संजय सेतु तक तो जा सकेंगे लेकिन इसी मार्ग से वापस आने की अनुमति नहीं रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button