एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Bhopal में धूमधाम से मना कमलनाथ का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 18 नवम्बर को जन्मदिवस मनाया गया। कांग्रेसजनों ने बड़े ही उत्साह और हषोल्लास के साथ कमलनाथ का जन्मदिवस मनाया। कमलनाथ के निवास पर उन्हें बधाई देने के लिए प्रदेश भर से आये कांग्रेसजनों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर सांसद नकुलनाथ भी उपस्थित थे। कांग्रेसजनों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर श्री कमलनाथ जी को जन्मदिन की बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर कमलनाथ ने सभी कांग्रेसजनों से बारी-बारी से मुलाकात कर सभी की बधाई एवं शुभकामनाएं स्वीकार की।

वहीं प्रदेश भर में भी कांग्रेसजनों ने कमलनाथ का जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। केक काटे गये, परस्पर जन्मदिन की बधाई देते हुए मिठाई खिलाई एवं आतिशबाजी की गई।

कमलनाथ के निवास पर प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री, राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह-अमृता सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रकाश जैन, अशोक सिंह, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सविस्ता जकी, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, अन्य प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के पदाधिकारीगण, प्रवक्तागण, प्रदेश कांग्रेस के प्रकोष्ठों एवं विभागों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कांग्रेसजन उन्हें बधाई देने पहुंचे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button