नई दिल्ली . देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों किसान औऱ सरकार के बीच चल रहे संघर्ष का एपिसेंटर बन गया है। हरियाणा और पंजाब के किसान बीते छह दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर नए कृषि बिलों के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। एकतरफ जहां कड़ाके की सर्दी ने दिल्ली के तापमान को लुढका दिया है वहीं दूसरी तरफ किसानों के आंदोलन ने राजधानी का सियासी पारा चढ़ा दिया है। किसान अपनी मांगों पर डटे हुए हैं। इस बीच सरकार भी एक्टिव मोड में आ गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को वार्ता के लिए बुलाया है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों से आंदोलन का रास्ता छोड़ सरकार से बातचीत करने की अपील की है। वहीं विपक्ष लगातार इन कानूनों को लेकर मोदी सरकार पर हमले कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। बता दें कि विज्ञान भवन में आय़ोजित इस वार्ता में केंद्रीय कृषि मंत्री के अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। हालांकि बैठक बेनतीजा रही।
5000on
Not found any post
COMMENTS