भोपाल . देश की राजधानी दिल्ली की सीमा पर बीते कुछ दिनों से किसान डटे हुए हैं। नए कृषि कानून के खिलाफ किसान लगातार दिल्ली के अंदर प्रवेश करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। किसानों के इस उग्र आंदोलन के पीछे बीजेपी ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सवाल उठाया कि आखिर क्या वजह है कि पंजाब में शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा आंदोलन बीजेपी शासित हरियाणा में उग्र हो जाता है। गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने इसे लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश में सर्वाधिक समय तक शासन किया। किसान कर्ज में जन्म लेता था और कर्ज में ही उसकी मौत हो जाती थी। उन्हें इसका जवाब देना चाहिए। गृह मंत्री के आरोप का जवाब देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा ने संसद से पारित तीनों कृषि विधेयक को किसान विरोधी बताया है। बता दें कि केंद्रीय कृषि बिल के खिलाफ किसान धरना देने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। पंजाब और हरियाणा के अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के किसान भी दिल्ली रवाना हुए हैं, लेकिन उन्हें उत्तर प्रदेश की सीमा में रोक लिया गया है। किसानों के आंदोलन से बीजेपी दवाब में है।
5000on
Not found any post
COMMENTS