जिन किसानों का कर्ज माफ हुआ वो नहीं ले पाएंगे लोन, नरोत्तम मिश्रा ने बताई वजह !

जिन किसानों का कर्ज माफ हुआ वो नहीं ले पाएंगे लोन, नरोत्तम मिश्रा ने बताई वजह !
Spread the love

भोपाल  |मध्यप्रदेश  के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कर्जमाफी को लेकर बड़ा खुलासा किया है…उन्होंने कहा कि जिन किसानों के कर्ज माफ हुए है वे कभी कर्ज नहीं ले पाएंगे क्योकि उनके खाते एनपीए मे डाल दिये गए हैं…वही नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया है कि कांग्रेस नेताओं ने जो सूची सौंपी है वो फर्जी है.

 

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा बना कर्जमाफी अब लोकसभा चुनाव में भी सुर्खियों में है भाजपा ने जहां किसानों के साथ धोखे का आरोप लगाया है तो वहीं कांग्रेस इसके सबूत दे रही हैद्य पूर्व मंत्री और भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ऐलान किया कि एक भी किसान का दो लाख रुपए का कर्ज माफ हुआ हो तो 2 लाख का इनाम ले जाएद्य इस पर कांग्रेस नेता उन्हें दो लाख रुपए तक की कर्जमाफी वाले किसानों की सूची सौंपने पहुंच गए। अब इस मामले में नरोत्तम मिश्रा ने भी बड़ा खुलासा करते हुए कहा की उन्होंने किसानों से बात की है और उन्होंने खुद पर कोई कर्ज होने से इंकार कर दिया है। नरोत्तम मिश्रा ने सबूत के तौर पर बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मुहैया कराई है।कई किसानों पर दो लाख का कर्ज था ही नहीं।
वही मिश्रा ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि किसान अब कभी भी बैंक से लोन नहीं ले सकता..क्योकि किसानों के खाते एनपीए मे डाल दिये गए हैं…किसी भी किसान को अभी तक छव्ब् नही दी गई है । 2 लाख माफी के संदेश भेज दिए गए लेकिन उस किसान पर कर्जा ही नहीं था। कांग्रेस के पास अगर बैंक का प्रमाण पत्र हो छव् क्न्म्ै का तो मैं दो लाख दूंगा, मैं अपनी बात पर अडिग हूं।
कुल मिलाकर नरोत्तम मिश्रा का खुलासा अगर सही साबित होता है तो फिर प्रदेश का किसान लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सीखा सकता है..

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0
Copyright© 2023 | MP NEWS AND MEDIA NETWORK PRIVATE LIMITED