अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में रहेगा खुशनुमा मौसम, बोले मौसम वैज्ञानिक!

अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में रहेगा खुशनुमा मौसम, बोले मौसम वैज्ञानिक!
Spread the love

भोपाल .  निवार तूफान का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। जिसके चलते प्रदेश में सर्द हवाओं ने जोर पकड़ लिया है। भोपाल समेत प्रदेश में ठंडी हवाओं के चलते सर्दी में इजाफा हुआ है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके चलते नवंबर के आखिरी हफ्ते में अचानक ठंड में वृध्दि देखने को मिल रही है। इस सीजन में पहली बार पारा उमरिया में 7 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। प्रदेश में यह सबसे ठंडा रहा।  मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कुछ दिन तापमान में विशेष कमी या बढ़ोतरी नहीं होगी। मौसम वैज्ञानिक गुरुदत्त मिश्रा ने प्रदेश में मौसम को खुशनुमा बताते हुए लोगों से इसका आनंद लेने की बात कही है। कुल मिलाकर अगले कुछ दिन मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल सकता है। तापमान में ज्यादा फेरबदल की गुंजाइश कम है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0
Copyright© 2023 | MP NEWS AND MEDIA NETWORK PRIVATE LIMITED